Friday, 24 August 2012

जयनारायण व्यास

जयनारायण व्यास
जयनारायण व्यास (अंग्रेज़ी:Jai Narayan Vyas) भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रसिद्ध राजनेता थे।
विषय सूची
 [छिपाएं]
1 जीवन परिचय
2 टीका टिप्पणी और संदर्भ
3 बाहरी कड़ियाँ
4 संबंधित लेख

जीवन परिचय
जयनारायण व्यास का जन्म 18 फरवरी, 1899 ई. में जोधपुर में हुआ था।
वे राजस्थान के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक थे।
वे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने सबसे पहले सामन्तशाही के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई और जागीदारी प्रथा की समाप्ति के साथ रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना पर बल दिया।
वे 1927 ई. में ‘तरुण राजस्थान’ पत्र के प्रधान सम्पादक बने और 1936 ई. उन्होंने बम्बई से ‘अखण्ड भारत’ नामक दैनिक समाचार-पत्र निकालना प्रारम्भ किया।
जयनारायण व्यास ने कई बार जेल की यात्राएँ कीं।
नमक सत्याग्रह में भाग लेने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
1948 ई. में वे जोधपुर प्रजामण्डल के प्रधानमंत्री बनाये गये।
1956 से 1957 तक जयनारायण व्यास प्रान्तीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
इनकी पत्नी का नाम श्रीमती गौरजा देवी व्यास है।
इनकी चार संतानें हैं जिनमें एक पुत्र और तीन पुत्रियाँ हैं।
1951 से 1954 तक वे राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।
14 मार्च, 1963 को दिल्ली में इनका निधन हो गया।
इनके सम्मान में इनकी जन्म स्थली जोधपुर में 'जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय' संचालित है।

1 comment: